दिल्ली: आज अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

Edited By Updated: 28 Oct, 2021 10:17 AM

captain amarinder singh to meet amit shah in delhi today

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह...

नेशनल डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह कुछ कृषि विशेषज्ञों के साथ शाह से मिलेंगे। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुवार को मैं गृहमंत्री शाह से मिलने जा रहा हूं और मेरे साथ 25-30 लोग जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक राजनीतिक दल शुरू करने की दहलीज पर हैं तथा जैसे ही चुनाव आयोग से नाम एवं निशान की मंजूरी मिल जाती है, वह दल की घोषणा कर देंगे।

PunjabKesari

कैप्टन ने कहा कि मैं समझता हूं कि मैं समाधान तलाशने में मदद कर सकता हूं क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हूं एवं कृषक भी हूं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसान आंदोलन के समाधान का पहले से तय फार्मूला नहीं हो सकता लेकिन बातचीत से कुछ निकलकर सामने आयेगा क्योंकि दोनों ही पक्ष- केंद्र सरकार एवं किसान- कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का हल चाहते हैं।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने किसी किसान नेता के साथ बैठक नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में जानबूझकर दखलंदाजी नहीं की क्योंकि किसान नहीं चाहते हैं कि नेता इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार बैठकें बेनतीजा रही हैं लेकिन अनौपचारिक वार्ता चल रही है। बता दें कि कैप्टन पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा के साथ सीटों का जो भी संभवित समझौता होगा वह किसानों के हित में उनके मुद्दों के हल पर आधारित होगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!