दिल्ली से पटना तक भड़का छात्र आंदोलन: इस्तीफे की मांग पर सड़कों पर उतरे छात्र, आंसू गैस और लाठीचार्ज

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 03:32 PM

student protests erupted from delhi to patna students took to the streets deman

कथित NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एंव छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से आई है यहां पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय...

नेशनल डेस्क: कथित NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एंव छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से आई है यहां पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र नेताओं के 'लोक भवन मार्च' को रोकने के लिए पटना पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी छात्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) के बैनर तले एकत्र हुए थे। 
PunjabKesari

उन्हें राज्यपाल आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर गांधी मैदान के पास पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक और आइसा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। सौरभ ने कहा, ''हम मोदी सरकार को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। हमारी मांग है कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दमन के बाद न केवल धर्मेंद्र प्रधान बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस्तीफा दें, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उनके निर्देश पर कार्रवाई की थी।

PunjabKesari

पुलिस ने तत्काल यह पुष्टि नहीं की कि प्रदर्शन के सिलसिले में कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी बुधवार को भी नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर डटे रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी उनका आंदोलन दूसरे महीने में प्रवेश कर गया है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!