आलिया भट्ट के 'कन्यादान' एड के खिलाफ केस दर्ज, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Edited By Updated: 30 Sep, 2021 11:58 AM

case filed against alia bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी दिनों से विवादों में चल रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने ‘कन्यादान’ को लेकर किए गए एक ब्राइडल वियर ब्रांड का एक एड किया था जिसे लेकर काफी चर्चा हुई।

मुंबई- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी दिनों से विवादों में चल रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने ‘कन्यादान’ को लेकर किए गए एक ब्राइडल वियर ब्रांड का एक एड किया था जिसे लेकर काफी चर्चा हुई। 
 

वहीं, इस एड पर एक शख्स ने आलिया भट्ट के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक ब्राइडल वियर ब्रांड के उनके नवीनतम विज्ञापन के खिलाफ है। शिकायतकर्ता को लगता है कि आलिया भट्टने हिंदू भावनाओं को आहत किया है और कन्यादान को प्रतिगामी तरीके से दिखाया है, बता दें कि मामले में मान्यवर कंपनी और आलिया भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
 

जानिए क्या है मामला? 
दरअसल, इस ब्राइडल एड में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट दुल्हन के रूप में सजी हैं और शादी के मंडप पर बैठी हैं और वो अपनी मायके की यादें ताजा करते हुए इमोशनल हो रही हैं, इसके साथ उन्होंने मां-बाप और अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए आलिया ‘कन्यादान’ की परंपरा पर सवाल उठाया जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।
 

कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ धर्म युद्ध छेड़ दिया है
इस एड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद छिड़ गया। लोगों को कहना है कि सभी धर्मों में कई ऐसी कुरीतियां हैं जिनके खिलाफ जागरूकता नहीं फैलाई जाती, लेकिन कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ जैसे धर्म युद्ध छेड़कर रख दिया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!