महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 लोगों की मौत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 08:44 AM

case of death of 24 patients rahul and priyanka held bjp govt responsible

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 12 बच्चों सहित 24 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 12 बच्चों सहित 24 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

गांधी ने कहा 'नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं। भाजपा की नज़र में गरीबों की ज़दिंगी की कोई कीमत नहीं है।' 

प्रियंका वाड्रा ने कहा 'दवाओं की कमी के कारण महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ति परिवारों को मुआवजा दिया जाए।' 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!