महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल: प्रियंका गांधी

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 12:38 PM

government completely fails to ensure women safety priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में और यह...

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में और यह सरकार पूरी तरह विफल है।

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 13 सितंबर को 17 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों सहित चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसके बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी तथा उसके शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तीन किशोरों सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया है।

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। कुछ ही दिनों पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है, महिलाओं के विकास की सिर्फ खोखली बातें की जाती हैं।

सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार होते हैं, हिंसा होती है मगर अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की वे उम्मीद नहीं कर सकतीं , प्राथमिकी दर्ज तक नहीं होती।'' उन्होंने कहा, ''समाज और सरकार दोनों, महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह से विफल हैं।''


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!