Rajasthan में गर्मी का तांडव, पारा 43°C पार जाने के आसार, स्कूलों की छुट्टी तो नहीं, पर समय बदला

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 12:53 PM

caution temperatures in rajasthan will rise to 43 degrees

राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई इलाकों के लिए हेत्वावे की चेतावनी जारी की है। जयपुर के मरुधरा में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। वहीं बढ़ते तापमान के बीच जयपुर जिला प्रशासन ने...

Rajasthan Heatwave : राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई इलाकों के लिए हेत्वावे की चेतावनी जारी की है। जयपुर के मरुधरा में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। वहीं बढ़ते तापमान के बीच जयपुर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जयपुर में चिलचिलाती धूप और लू के खतरे को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है। वहीं आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं।

PunjabKesari

इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है जबकि उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं उष्णलहर की चेतावनी जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel 23 April Price: दिल्ली से मुंबई तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल कराने से पहले देखें आज के भाव

PunjabKesari

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आज भी धूलभरी तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस बीच राज्य की राजधानी जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जयपुर जिले में 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!