CBSE ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट की जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 11:34 PM

cbse release date sheet for class 10th 12th board exams check here complete sc

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक...

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ''दसवीं कक्षा के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले समय सारिणी जारी की जा रही है।'' उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा आमतौर पर एक साथ चुने जाने वाले विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है।

भारद्वाज ने कहा, ''बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित समय सारिणी को ध्यान में रखा गया है। बोर्ड परीक्षाओं को इन प्रवेश परीक्षाओं के शुरू होने से काफी पहले पूरा करने की पूरी कोशिश की गई है, ताकि छात्र अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकें।''

उन्होंने बताया कि 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 12वीं कक्षा के कुल 19.8 लाख से अधिक छात्रों और 10वीं कक्षा के 26.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र 16 फरवरी को, एक ही दिन, अपनी पेंटिंग और भौतिकी की परीक्षाओं में शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!