आज से शुरू होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी करेंगे सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 05:36 AM

12th brics parliamentary forum begins today

संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में सोमवार से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा, जिसमें भारत के अलावा 10 सदस्य देशों और 11 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

नई दिल्लीः संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में सोमवार से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा, जिसमें भारत के अलावा 10 सदस्य देशों और 11 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत आने वाले शिष्टमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बिरला सम्मेलन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे और समापन भाषण भी देंगे। 

सम्मेलन का मुख्य विषय‘जन-केंद्रित विकास हेतु संसदों का सुद्दढ़ीकरण'है। इसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने, मानव-केंद्रित नवाचार को बढ़ावा देने और अधिक प्रतिनिधिक वैश्विक शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में संसदों की भूमिका पर चर्चा होगी। ब्रिक्स देशों के इस सम्मेलन में नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल परिवर्तन, वैश्विक शासन सुधार और सतत विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। 

इसके अलावा, ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों की संसदों की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समितियों के अध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय सम्मेलन में उच्चस्तरीय पूर्ण सत्रों, समानांतर बैठकों और द्विपक्षीय आदान-प्रदान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विभिन्न सत्रों में संबंधित विषयों के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि उनकी अध्यक्षता करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!