राज्यसभा के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर 5,300 करोड़ की संपत्ति वाला नेता

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 10:42 PM

list of richest rajya sabha mps released

: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में राज्यसभा के सबसे अमीर सांसदों की संपत्ति से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। सांसदों द्वारा चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथपत्रों के विश्लेषण पर आधारित इस रिपोर्ट में सामने आया है कि उच्च सदन...

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में राज्यसभा के सबसे अमीर सांसदों की संपत्ति से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। सांसदों द्वारा चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथपत्रों के विश्लेषण पर आधारित इस रिपोर्ट में सामने आया है कि उच्च सदन में 104 ऐसे सांसद हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक है।

देश के टॉप-3 सबसे अमीर राज्यसभा सांसद

  1. डॉ. बंदी पार्थ सारधी रेड्डी (BRS, तेलंगाना): तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद डॉ. बंदी पार्थ सारधी रेड्डी देश के सबसे अमीर राज्यसभा सांसद हैं। उनकी कुल संपत्ति 5,300 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज की गई है। इसमें 52 अरब रुपये (₹52,15,25,82,610) से अधिक की चल संपत्ति और ₹84,95,67,300 की अचल संपत्ति शामिल है।
  2. राजिंदर गुप्ता (BJP, पंजाब): इस सूची में दूसरे स्थान पर पंजाब से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजिंदर गुप्ता हैं। उनकी कुल संपत्ति 5,053 करोड़ रुपये है, जिसमें ₹44,37,29,89,181 की चल संपत्ति और ₹6,15,74,69,530 की अचल संपत्ति है।
  3. डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस, तेलंगाना): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी देश के तीसरे सबसे अमीर राज्यसभा सांसद बने हैं। उनकी कुल संपत्ति 2,558 करोड़ रुपये है। सिंघवी के पास ₹21,04,74,05,863 की चल संपत्ति और ₹4,53,50,00,000 की अचल संपत्ति है।

राज्यों के हिसाब से सांसदों की संपत्ति: तेलंगाना और पंजाब सबसे आगे

ADR रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 राज्यों के सांसदों की कुल संपत्ति के मामले में तेलंगाना पहले स्थान पर है, जहां के सांसदों के पास कुल 8,310 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पंजाब 5,729 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 3,471 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

अन्य प्रमुख राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:

  • आंध्र प्रदेश: ₹1,949 करोड़
  • ओडिशा: ₹1,242 करोड़
  • महाराष्ट्र: ₹1,063 करोड़
  • तमिलनाडु: ₹886 करोड़
  • गुजरात: ₹815 करोड़
  • झारखंड: ₹779 करोड़
  • हरियाणा: ₹404 करोड़

पार्टीवार आंकड़े: BRS के 3 सांसद सब पर भारी, BJP सबसे आगे 
पार्टीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 111 राज्यसभा सांसदों के पास कुल मिलाकर 8,270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, बीआरएस (BRS) के महज 3 सांसदों के पास ही 5,524 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो औसतन सभी दलों पर भारी है। कांग्रेस (Congress) के 29 सांसदों के पास कुल 3,781 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से निर्दलीय, सपा, टीडीपी, वाईएसआरसीपी, बीजेडी, एनसीपी और मक्काल निधि मइयम का स्थान आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!