स्कैमर्स की अब खैर नहीं! ChatGPT पकड़ेगा धोखेबाजों की चोरी, बस एक क्लिक में बेनकाब होगा Fraud Email

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 11:06 AM

chatgpt vs scammers ai to crack down on fraud messages

OpenAI का ChatGPT आज के समय में केवल पढ़ाई या ऑफिस के काम तक सीमित नहीं है। करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल कर रहें हैं और यह AI चैटबॉट अब आपको ऑनलाइन ठगी (Scams) से बचाने में भी माहिर हो गया है। अगर आपके पास कोई ऐसा ईमेल या मैसेज आया है जिसे देखकर आप...

ChatGPT for Scam Detection : OpenAI का ChatGPT आज के समय में केवल पढ़ाई या ऑफिस के काम तक सीमित नहीं है। करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल कर रहें हैं और यह AI चैटबॉट अब आपको ऑनलाइन ठगी (Scams) से बचाने में भी माहिर हो गया है। अगर आपके पास कोई ऐसा ईमेल या मैसेज आया है जिसे देखकर आप उलझन में हैं तो ChatGPT आपको बता सकता है कि वह असली है या फिर किसी हैकर की चाल।

PunjabKesari

ChatGPT कैसे पहचानता है स्कैम को?

ChatGPT उन खास पैटर्न और तरीकों को तुरंत पकड़ लेता है जो स्कैमर्स अक्सर इस्तेमाल करते हैं। हैकर्स के मैसेज में आमतौर पर कुछ खास बातें होती हैं। अभी क्लिक करें वरना अकाउंट बंद हो जाएगा जैसी धमकियां। पासवर्ड, ओटीपी या बैंक पिन मांगना। फर्जी ईमेल में अक्सर शब्दों की बनावट और ग्रामर में गलतियां होती हैं। सेंडर की जानकारी और मैसेज का स्ट्रक्चर संदिग्ध होना। ChatGPT इन सभी बिंदुओं को स्कैन करता है और आपको सचेत कर देता है।

PunjabKesari

मैसेज चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

जिस मैसेज या ईमेल पर आपको शक है उसे कॉपी कर लें। सावधान! इस दौरान किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। चैटबॉट ओपन करें और टेक्स्ट को पेस्ट कर दें। चैटजीपीटी से पूछें— "क्या यह मैसेज कोई फिशिंग स्कैम (Phishing Scam) है? इसे एनालाइज करें।" एआई उस टेक्स्ट का विश्लेषण करेगा और आपको बताएगा कि इसमें क्या-क्या गड़बड़ी है।

PunjabKesari

सुरक्षा के लिए 2 जरूरी सावधानियां

हालांकि ChatGPT आपकी मदद करता है लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय दो बातें गांठ बांध लें। मैसेज पेस्ट करते समय अपना नाम, फोन नंबर, पासवर्ड या बैंक अकाउंट नंबर हटा दें। एआई को केवल मैसेज की भाषा चेक करने दें।

यह भी पढ़ें: Mexico Bar Firing: मेक्सिको के बार में हुई अंधाधुंध फायरिंग, हमलावरों ने 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

ध्यान रखें कि ChatGPT कोई एंटी-वायरस या साइबर सिक्योरिटी टूल नहीं है। यह केवल टेक्स्ट का विश्लेषण करता है इसलिए अंतिम फैसला अपनी समझदारी से लें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!