सेंसेक्स में 382 अंक की तेजी के साथ 74,649 पर बंद, निफ्टी 23,483 पर

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 03:33 PM

bse closes at 74 649 with a 382 point surge nifty at 23 483

आज शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 पॉइंट मजबूती के साथ 74,649.84 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 100.95 अंक तेजी के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः आज शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 पॉइंट मजबूती के साथ 74,649.84 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 100.95 अंक तेजी के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ।
 

रिकवरी के पीछे के कारण

वैल्यू बाइंग: निवेशकों ने शुरुआती गिरावट का लाभ उठाते हुए निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार को उबरने में मदद मिली।

India VIX में गिरावट: बाजार की घबराहट मापने वाला इंडेक्स 'इंडिया वीआईएक्स' 16 के नीचे (15.97 पर) आ गया। इसमें गिरावट बाजार में वोलैटिलिटी (अस्थिरता) कम होने और निवेशकों के बीच डर कम होने का संकेत देती है।

आईटी सेक्टर की मजबूती: बाजार को संभालने में आईटी सेक्टर की भूमिका सबसे अहम रही, जिसमें 4% से अधिक की तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़त पर है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!