Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदी महिला

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 12:59 PM

delhi restaurant fire malviya nagar restaurant fire lemon green restaurant

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यहाँ के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली,...

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यहां के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भयानक आग और चारों तरफ फैले दमघोंटू धुएं से बचने के लिए एक महिला को इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे कूदते हुए भी देखा गया।

वहीं इस भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


PunjabKesari

मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां
हादसे की भयावहता को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने तुरंत 10 दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) के मुताबिक, आग मालवीय नगर के 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' (Lemon Green Restaurant) में लगी थी।

शुरुआती राहत कार्य के तहत दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउज़र और एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) सहित अन्य फायर फाइटिंग यूनिट्स को आग पर काबू पाने के लिए तुरंत काम पर लगाया गया।

बेसमेंट से निकाले गए 3 लोग, अस्पताल में भर्ती
दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत के बेसमेंट (तहखाने) से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू किए गए इन तीनों लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति कैसी है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!