Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026: अधिकमास में बना दुर्लभ संयोग, गणपति आराधना से दूर होंगी जीवन की बाधाएं

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 07:00 AM

vibhuvan sankashti chaturthi 2026

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026: 3 जून 2026 को विभुवन संकष्टी चतुर्थी का विशेष व्रत रखा जाएगा। जानें अधिकमास में पड़ने वाली इस चतुर्थी का महत्व, नियम और गणेश कृपा पाने के सरल उपाय।

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026: सनातन परंपरा में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। प्रत्येक माह आने वाली संकष्टी चतुर्थी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है, लेकिन वर्ष 2026 की विभुवन संकष्टी चतुर्थी कई मायनों में अलग और विशेष मानी जा रही है। यह पावन व्रत 3 जून 2026, बुधवार को मनाया जाएगा (जो बप्पा के प्रि. दिनों में से एक है) और इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के दौरान पड़ रही है। धार्मिक दृष्टि से अधिकमास में किए गए जप, तप, दान और व्रत का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक माना जाता है। ऐसे में विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना भक्तों के लिए शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है।

PunjabKesari Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026

क्यों खास है विभुवन संकष्टी चतुर्थी?
ज्योतिष एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब संकष्टी चतुर्थी अधिकमास में आती है तो यह साधना, मनोकामना पूर्ति और संकट निवारण के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की उपासना करने से जीवन में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और कार्यों में सफलता के मार्ग खुलते हैं।

PunjabKesari Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर करें इन नियमों का पालन 
मन, वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखें।
क्रोध, विवाद और नकारात्मक सोच से दूर रहें।
सात्विक भोजन और संयम का पालन करें।
जरूरतमंद लोगों की सहायता और दान-पुण्य करें।
भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें।
घर में शांति और धार्मिक वातावरण बनाए रखें।
गणेश कृपा पाने का सरल उपाय

PunjabKesari Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026

विभुवन संकष्टी चतुर्थी के उपाय
गणेश जी की प्रसन्नता पाने के लिए भक्त श्लोक, स्तोत्र और जाप करके उन्हें रिझाने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन सुबह स्वच्छ वस्त्र धारण करके करने से जीवन के समस्त दुखों का अंत हो जाता है। अगर आप भी दैनिक कष्टों से निजात पाना चाहते हैं तो श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ आपके जीवन में खुशि‍यों का संचार कर सकता है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन शाम के समय गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाकर "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और शुभ फल प्राप्त करने में सहायक माना जाता है।

अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिएं। इस दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है। 

भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है। ऐसे में विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

PunjabKesari Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!