Petrol Diesel Price 9 May: जानें क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? आज दिल्ली से लेकर पटना तक...

Edited By Updated: 09 May, 2026 09:56 AM

check the new prices of petrol and diesel before leaving home

अगर आप शनिवार और रविवार की छुट्टी में अपनी गाड़ी लेकर कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज 9 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने कीमतों में कोई सीधा...

Petrol Diesel Price 9 May : अगर आप शनिवार और रविवार की छुट्टी में अपनी गाड़ी लेकर कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज 9 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने कीमतों में कोई सीधा बदलाव नहीं किया है लेकिन स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) के चलते कई शहरों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख चार महानगरों में तेल की कीमतें अलग-अलग स्तर पर हैं। दिल्ली में जहां कीमतें स्थिर हैं वहीं मुंबई में तेल खरीदना सबसे ज्यादा भारी पड़ रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई यानि कि आर्थिक राजधानी में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
बात करें अगर चेन्नई की तो यहां पेट्रोल के लिए ₹100.75 और डीजल के लिए ₹92.34 चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

यूपी, राजस्थान और बिहार की स्थिति

राज्यों में लगने वाले टैक्स (VAT) के कारण कीमतों में बड़ा अंतर दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर है। वहीं राजस्थान के जयपुर में ऊंचे वैट के कारण जयपुर में पेट्रोल ₹104.88 और डीजल ₹90.36 के करीब बिक रहा है। बात करें अगर बिहार के पटना की तो यहां पेट्रोल ₹105.18 और डीजल ₹92.04 प्रति लीटर है। जिलों के हिसाब से परिवहन खर्च जुड़ने पर रेट थोड़े बदल सकते हैं।

PunjabKesari

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के रेट (1 लीटर)

नई दिल्ली ₹94.77
नोएडा ₹94.90
गुड़गांव ₹95.48
बेंगलुरु ₹102.92
हैदराबाद ₹107.50
तिरुवनंतपुरम ₹107.48
चंडीगढ़ ₹94.30

यह भी पढ़ें: ओडिशा: 50 हजार की घूस लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार, CBI ने बालासोर में जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

प्रमुख शहरों में आज डीजल के रेट (1 लीटर)

नई दिल्ली ₹87.67
मुंबई ₹90.03
नोएडा ₹88.01
कोलकाता ₹92.02
भुवनेश्वर ₹92.74
जयपुर ₹90.38
पटना ₹91.49 

PunjabKesari

जानें कीमतों में क्यों होता है अंतर? 

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के बाद राज्य सरकारें अपना वैट (VAT) वसूलती हैं। इसके अलावा फ्रेट चार्ज (परिवहन लागत) के कारण एक ही राज्य के दो अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में 20 से 50 पैसे तक का अंतर आ जाता है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!