Chhattisgarh Accident: केशकाल घाट पर पलटा ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा वाहन, रिसाव से मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 03:51 PM

chhattisgarh vehicle loaded with oxygen cylinders overturns at keshkal ghat

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित खतरनाक केशकाल घाट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद सिलेंडरों से ऑक्सीजन का...

Chhattisgarh Accident : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित खतरनाक केशकाल घाट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद सिलेंडरों से ऑक्सीजन का रिसाव (Leakage) शुरू हो गया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ और केशकाल पुलिस की त्वरित (क्विक) कार्रवाई की वजह से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बहुत भयानक अनहोनी टल गई।

पुलिस के अनुसार जगदलपुर से ओडिशा के झालागुड़ा की ओर ऑक्सीजन लेकर जा रहा वाहन सुबह लगभग पांच बजे केशकाल घाट के दूसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया गया है। हादसे के बाद वाहन से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

वहीं सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई है। चालक ने बताया यदि उस समय घाट मार्ग पर यातायात अधिक रहता तो यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। पुलिस ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा वाहन को हटाने और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की कारर्वाई जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!