दर्दनाक हादसा : नदी में बोलेरो वाहन गिरने से 4 की मौत, 4 अन्य घायल

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 08:47 PM

tragic accident 4 dead after bolero plunges into river

उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक चौपहिया वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक चौपहिया वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर शाम चार से पांच बजे के बीच हुआ।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आठ यात्रियों को ले जा रहा एक महिंद्रा बोलेरो वाहन जब घेस गांव लौट रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन पहाड़ी से नीचे लुढ़कते हुए एक स्थानीय नदी में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। जोशी ने बताया कि सभी चार घायल व्यक्तियों को घटना स्थल से निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!