छत्तीसगढ़: कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर, उप सरपंच समेत 3 मजदूरों की मौत

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 11:49 AM

three people killed by lightning in chhattisgarh s kanker

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आज सुबह एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में सरकारी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस भयानक हादसे में गांव के उप सरपंच समेत तीन...

Chhattisgarh Death : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आज सुबह एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में सरकारी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस भयानक हादसे में गांव के उप सरपंच समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने आज इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ विकासखंड के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उप सरपंच) की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कलगांव में योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Rain Alert: UP, दिल्ली से MP तक मौसम मचाएगा कहर, 70 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा, IMD की 13 राज्यों में चेतावनी

आज सुबह जब लगभग 70 मजदूर यहां काम कर रहे थे तब मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup Shock: विश्व कप से बाहर हुआ यह मशहूर खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक लिया संन्यास

अधिकारियों ने बताया कि चार घायलों का इलाज अंतागढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को कांकेर में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!