उफनती महानदी में गिरी महिला, पैरों में जंजीर बंधी होने के बाद भी 17 किमी तैरी

Edited By Updated: 03 Aug, 2024 02:56 PM

chhattisgarh woman swam 17 km chain was tied on her legs

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के पुराट गांव की सरोजिनी (33) चौहान ने पैरों में जंजीर बंधे होने के बावजूद 17 किलोमीटर तैरकर महानदी पार कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद मछुआरों ने सरोजिनी को नदी से...

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के पुराट गांव की सरोजिनी (33) चौहान ने पैरों में जंजीर बंधे होने के बावजूद 17 किलोमीटर तैरकर महानदी पार कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद मछुआरों ने सरोजिनी को नदी से बाहर निकाला।
PunjabKesari
मछुआरों ने सरोजिनी को बचाया
सरोजिनी को ओडिशा के पलसाडा गांव के रमेश सेठ और उनके बेटे दानी ने गुरुवार तड़के मछली पकड़ते समय देखा था। जब रमेश और दानी नदी में मछली पकड़ रहे थे, उन्होंने "बचाओ, बचाओ" की आवाजें सुनीं। वे आवाज की दिशा में बढ़े और देखा कि सरोजिनी नदी में तैर रही है। पिता-पुत्र ने तुरंत अपनी नाव मोड़ी और अन्य मछुआरों की मदद से सरोजिनी को बाहर निकाल लिया।
PunjabKesari
17 किमी तैरकर ओडिशा पहुंची सरोजिनी
सरोजिनी के पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, लेकिन फिर भी वह लगभग 17 किलोमीटर तैरते हुए ओडिशा पहुंच गई थी। बताया गया है कि सरोजिनी मानसिक रूप से बीमार है और उसकी सुरक्षा के लिए उसे रात में जंजीर से बांधा जाता था। बुधवार रात को वह किसी तरह से जंजीर तोड़कर नदी तक पहुंच गई और तैरते हुए ओडिशा की सीमा तक पहुंच गई।

5 साल पहले हुई थी शादी
सरोजिनी की शादी पांच साल पहले हुई थी, जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह जंजीर से बांधी जाने लगी। अब उसे मछुआरों ने सुरक्षित निकाल लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!