केरल में बारिश के बीच मिट्टी धंसी, झोपड़ी गिरने से भाई-बहन की मौ'त; महिला घायल

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 10:09 PM

brother and sister killed in kerala hut collapse due to mudslide in rain

केरल के इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में रविवार को मिट्टी धंसने के कारण एक झोपड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान वट्टावडा के पास...

इडुक्कीः केरल के इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में रविवार को मिट्टी धंसने के कारण एक झोपड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान वट्टावडा के पास कोट्टाकम्बूर निवासी बालकृष्णन और उनकी बहन चिन्नू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बालकृष्णन की पत्नी मरियम्मा भी इस घटना में घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, बालकृष्णन और उनका परिवार खेतों में काम करने के लिए गए थे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें खेत के पास बनी एक झोपड़ी में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि बारिश रुकने का इंतजार करते समय रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भूस्खलन की चपेट में आने से ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तीनों लोग उसके नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद झोपड़ी का मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय बालकृष्णन और चिन्नू की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!