बच्चे अच्छे नागरिक बनें और 'स्वराज' को 'सुराज' में बदलें: नितिन गडकरी

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 01:50 PM

children should become good citizens and transform swaraj into suraj gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को अच्छा, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनकर ''स्वराज को सुराज'' में बदलना चाहिए। गडकरी ने नागपुर में आयोजित 'सामूहिक वंदे मातरम्' गायन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि...

नितिन गडकरी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को अच्छा, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनकर ''स्वराज को सुराज'' में बदलना चाहिए। गडकरी ने नागपुर में आयोजित 'सामूहिक वंदे मातरम्' गायन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अनेक लोगों के बलिदान से स्वतंत्रता मिली और इस स्वतंत्रता का उपयोग सुराज की स्थापना के लिए करना सामूहिक संकल्प है। 

उन्होंने कहा, ''हमारे विद्यार्थियों और नागरिकों में इस भावना को फिर से जगाना होगा।'' इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए। गडकरी ने इस कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान तथा देश का अच्छा एवं देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा, ''उन्हें ऐसे जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए जिनके माध्यम से यह स्वराज, सुराज में परिवर्तित हो। देशभक्ति की भावना जगाने का यह प्रयास ही आज के 'वंदे मातरम्' कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।'' सरकार ने कहा है कि शनिवार को पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किला परिसर में 'वंदे मातरम्' का गायन किया जाएगा। इसके बाद समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!