Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Jul, 2026 03:17 PM

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नीलाद्री विहार इलाके के एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए 11वीं कक्षा के छात्र की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
Bhubaneswar Niladri Vihar Student Death : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नीलाद्री विहार इलाके के एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए 11वीं कक्षा के छात्र की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
बता दें कि वह पकड़े जाने और बदनामी के डर से छात्र बाथरूम के ड्रेनेज पाइप को पकड़कर नीचे भागने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक पाइप टूट गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। वहीं पुलिस इस रहस्यमयी हादसे की बारीकी से जांच कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि मृतक छात्र की पहचान भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर इलाके के रहने वाले रफान खुर्शीद के रूप में हुई है जोकि 11वीं कक्षा का छात्र था। रफान सोमवार को नीलाद्री विहार स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। दोनों घर पर ही मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सफर से शुरू हुई Love Story, मंदिर में लिए 7 फेरे, फिर एक दिन आई वो फोन कॉल जिसने...
इसी दौरान लड़की की मां अचानक फ्लैट पर पहुंच गईं। घर में मां की दस्तक सुनते ही रफान घबरा गया। उसे लगा कि यदि वह मुख्य दरवाजे से भागा तो पकड़ा जाएगा और भारी बदनामी होगी। बदहवासी में उसने भागने के लिए फ्लैट के बाथरूम की खिड़की का रास्ता चुना। वह खिड़की से बाहर निकला और दीवार के सहारे लगे ड्रेनेज पाइप को पकड़कर नीचे उतरने लगा।
यह खतरनाक कदम रफान के लिए काल बन गया। 10वीं मंजिल की ऊंचाई पर लटका रफान अभी संभल भी नहीं पाया था कि प्लास्टिक/फाइबर का वह ड्रेनेज पाइप एक इंसान का वजन नहीं झेल सका। पाइप अचानक बीच से टूट गया और रफान सीधे 10वीं मंजिल से नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा।
यह भी पढ़ें: Girlfriend के साथ होटल के कमरे में रुका हुआ था पति, 70 किलोमीटर तक पत्नी ने किया पीछा, फिर अचानक...
इतनी भयानक ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र को बेहद गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे अपार्टमेंट में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकरी के लिए आपको बता दें कि मृतक रफान के पिता एक निजी बैंक में मैनेजर हैं और इकलौते बेटे की इस दर्दनाक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।