मौत बनकर उठीं समंदर की लहरें... तभी देवदूत बन पहुंचा भारतीय कोस्टगार्ड, ऐसे बचाई 6 जिंदगियां

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 01:01 PM

the waves of the ocean rose like death then the indian coast guard arrived like

भारतीय तटरक्षक बल ने बेहद खराब मौसम और ढल रहे दिन के बीच एक बेहद जोखिम भरा अभियान चलाकर छह मछुआरों की जान बचाई है। इन मछुआरों की नाव मंगलुरु तट के पास डूबने लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह बचाव अभियान सोमवार शाम को उस समय शुरू हुआ जब भारतीय...

नेशनल डेस्क: भारतीय तटरक्षक बल ने बेहद खराब मौसम और ढल रहे दिन के बीच एक बेहद जोखिम भरा अभियान चलाकर छह मछुआरों की जान बचाई है। इन मछुआरों की नाव मंगलुरु तट के पास डूबने लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह बचाव अभियान सोमवार शाम को उस समय शुरू हुआ जब भारतीय तटरक्षक जहाज‘सचेत'को शाम लगभग चार बजे मछली पकड़ने वाली नाव‘मंजू माता'से रेडियो के जरिए भेजा संकट का संदेश मिला। यह नाव सुरतकल तट से लगभग 33 समुद्री मील दूर फंसी हुई थी।

संकट में फंसी नाव को सुरक्षित बचाया
समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछली पकड़ने वाली इस नाव के निचले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा था और उसमें तेजी से पानी भर रहा था, जिससे चालक दल के सभी छह सदस्य फंस गए थे और उनके जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। तटरक्षक जहाज‘सचेत'90 मिनट के भीतर संकट में फंसी नाव के पास पहुंच गया। इस जटिल अभियान में, तटरक्षक दल ने विशेष रूप से तैयार और दूर से संचालित होने वाली लाइफबॉय नाम की एक प्रणाली का उपयोग किया। 

 

प्रशिक्षित जवानों के साहस ने पूर्वक ऑपरेशन को दिया अंजाम 
इस सटीक अभियान की बदौलत शाम छह बजे तक सभी छह मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें न्यू मंगलौर बंदरगाह लाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित उतारकर स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित जवानों के साहस ने सफलता पूर्वक इस ऑपरेशन को पूरा किया है।

समुद्र में फंसे लोगों की समय पर मदद करता है भारतीय कोस्टगार्ड
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह अभियान समुद्र में लोगों की जान बचाने की उसकी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है। बल ने कहा कि वह अपने आदर्श वाक्य 'वयम् रक्षामः' यानि हम रक्षा करते हैं के अनुसार समुद्री क्षेत्र में लगातार निगरानी रखता है और संकट में फंसे लोगों की समय पर मदद करता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!