Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, जानें पूरी डिटेल्स

Edited By Updated: 14 Sep, 2025 04:06 PM

cm mohan yadav s big announcement 28th installment of ladli behna yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी है। उन्होंने एक सिंगल क्लिक के जरिए 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अब हर बहन के खाते में...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी है। उन्होंने एक सिंगल क्लिक के जरिए 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अब हर बहन के खाते में 1250 रुपए पहुंच चुके हैं।

भाई-दूज के बाद मिलेगी ₹1500 की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से यह भी ऐलान किया कि भाई-दूज के बाद लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा। यह योजना जून 2023 में ₹1000 प्रतिमाह की राशि से शुरू हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1250 किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 41 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बहनों को दी जा चुकी है।


कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'घर में घुसने मत देना'
अपने संबोधन के दौरान, मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बेशर्मी से कहते हैं कि बहनें पैसे लेकर शराब पी जाती हैं। सीएम ने लाड़ली बहनों से कहा, "कांग्रेसी बहनों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें जवाब दो और अपने घर व मोहल्ले में घुसने मत देना।" उन्होंने यह भी कहा कि माताएं-बहनें हर पैसे का सदुपयोग करती हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 345.34 करोड़ रुपए की लागत से 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इसमें 194.56 करोड़ के 35 कार्यों का भूमिपूजन और 150.78 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण शामिल है

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!