Haryana News: 2100 रुपए नहीं खाते में आएंगे सीधे 6300 रुपए, हरियाणा की महिलाओं के लाडो लक्ष्मी योजना में किया बड़ा बदलाव

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 04:13 PM

a major change has been made in the lado laxmi yojana for the women of haryana

देश के अन्य भागों की तरह हरियाणा में भी महिलाओं के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएँ चलाई गई हैं। इसी कड़ी के तहत लाडो लक्ष्मी योजना शुरु की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को मिलने वाली मासिक राशि में नायब सैनी सरकार ने एक बड़ा और अहम बदलाव किया है। अब...

नेशनल डेस्क: देश के अन्य भागों की तरह हरियाणा में भी महिलाओं के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएँ चलाई गई हैं। इसी कड़ी के तहत लाडो लक्ष्मी योजना शुरु की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को मिलने वाली मासिक राशि में नायब सैनी सरकार ने एक बड़ा और अहम बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत हर महीने ₹2100 रुपये नहीं मिलेंगे, बल्कि सरकार ने भुगतान की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है।

हर तीन महीने में मिलेंगे ₹6300

सरकार का उद्देश्य इस योजना को और मज़बूत बनाना है, ताकि महिलाओं को बड़ी ज़रूरतों के लिए खर्च बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिल सके। पहले महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाते थे लेकिन अब हर तीन महीने में 6300 की किस्त अकाउंट में भेजी जाएगी।

PunjabKesari

रकम की कुल राशि (₹2100 x 3 = ₹6300) वही है, लेकिन एक बार में बड़ी रकम मिलने से महिलाओं को अपने बड़े खर्चों का प्रबंधन करना सरल हो जाएगा और सरकारी ट्रांजैक्शन की संख्या भी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने जारी की दूसरी किस्त

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बटन दबाकर लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की। इसकी पहली किस्त 1 नवंबर को जारी की गई थी। अब तक हरियाणा में 7 लाख से ज़्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें समय पर पूरा किया जा रहा है।

PunjabKesari

पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लॉन्च किए गए लाडो लक्ष्मी ऐप के जरिए किया जाता है। आवेदन पूरा होते ही, पहचान और दस्तावेज़ों की जाँच 24 से 48 घंटे में कर ली जाती है। अब तक 5 लाख 58 हज़ार से ज़्यादा महिलाओं ने अपनी आधार केवाईसी पूरी कर ली है, जबकि करीब 1 लाख 43 हज़ार महिलाओं का वेरिफिकेशन अभी पेंडिंग है।

योजना के लिए ज़रूरी पात्रता (Eligibility):

  • महिला की उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

  • महिला कम से कम 15 साल से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।

  • परिवार की आय सीमा सरकार द्वारा तय की गई है।

  • एक ही परिवार की कई महिलाएँ भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!