मोदी का ‘मेक इन इंडिया' बना ‘रेप इन इंडिया': राहुल गांधी

Edited By Updated: 12 Dec, 2019 06:30 PM

congres rahul ghandi narinder modi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि मोदी का ‘मेक इन इंडिया'' अब रेप (दुष्कर्म) इन इंडिया'' में तब्दील हो गया है।

साहेबगंज: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि मोदी का ‘मेक इन इंडिया' अब रेप (दुष्कर्म) इन इंडिया' में तब्दील हो गया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने यहां संथालपरगना प्रमंडल के साहेबगंज और महगामा में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी का मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया बन गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और उत्तर प्रदेश में जहां भी देखो दुष्कर्म के वारदात सामने आ रहे हैं।

PunjabKesari

यहां तक कि मोदी की पार्टी भाजपा का एक विधायक भी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। इतना ही नहीं पीड़िता को बाद में जलाकर मार दिया गया लेकिन मोदी ने चुप्पी साध ली।  गांधी ने कहा, ‘‘ मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'का नारा दिया लेकिन बेटियों की हिफाजत कौन करेगा। आज बेटियों को भाजपा के विधायक से बचाने की जरूरत है।'' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेता 24 घंटे देश को बांटने की तिकड़म में लगे रहते हैं। उनका पूरा दिन लोगों को धर्म के आधार पर लड़ाने की साजिश रचने में बीतता है और ठीक इसी समय उद्योगपति अडाणी और अंबानी को देश का पैसा देने का भी काम कर रहे होते हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!