'बीजेपी को केवल कांग्रेस हरा सकती है' राहुल गांधी के बयान पर भड़की क्षेत्रिय पार्टियां, कहा- इनका यहीं हश्र होता है...

Edited By Updated: 16 May, 2022 10:08 AM

congress chintan shivir chintan shivir rahul gandhi bjp

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी को हरा सकता है तो वो केवल कांग्रेस पार्टी है, क्षेत्रिय पार्टियां नहीं हरा पाएगी।

नेशनल डेस्क:  राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी को हरा सकता है तो वो केवल कांग्रेस पार्टी है, क्षेत्रिय पार्टियां नहीं हरा पाएगी।
 

वहीं, राहुल गांधी के दिए इस बयान पर क्षेत्रिय पार्टियों ने जमकर निशाना साधा। दरअसल, राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि, RSS-BJP की विचारधारा देश के लिए खतरा है। मोदी सरकार ने नोटबंदी और GST से देश की रीढ़ तोड़ दी है तो अब लोग लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मामलों से जूझ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान  कहा बीजेपी को अगर कोई हरा सकता है तो वो केवल कांग्रेस है. क्षेत्रीय पार्टियों के पास ऐसी विचारधारा नहीं कि वो बीजेपी को हरा सकें।
 

राहुल गांधी के इस बयान पर क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी ने कहा चिंतन शिविर का निष्कर्ष अपने आप में दिखाता है कि कांग्रेस देश की राजनीति के लिए कितनी खतरनाक है। वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी क्षेत्रीय पार्टी पर कटाक्ष करते हैं और दूसरी ओर बिहार में क्षेत्रीय पार्टी के पिछलग्गु बने हुए हैं, परिवारवाद पार्टी का यहीं हश्र होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!