Edited By Ramanjot,Updated: 18 Sep, 2026 11:25 AM

बयान में कहा गया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी के पास से नौ एमएम पिस्तौल तथा चार कारतूस से भरी एक मैगजीन बरामद की गई है।
इंफाल: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, तीनों लोगों को गुरुवार को सिंगजामेई के अलग-अलग इलाकों में स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रथम मणिपुर राइफल्स में हवलदार वैखोम अमरजीत सिंह (44), ओकराम प्रियोकुमार सिंह (40) और थोंगराम सुनसन सिंह (34) के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी के पास से नौ एमएम पिस्तौल तथा चार कारतूस से भरी एक मैगजीन बरामद की गई है।