CUET PG 2026 Admit Card: 6 मार्च से परीक्षा, NTA ने जारी किए हॉल टिकट

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 05:34 PM

cuet pg 2026 admit card

पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। National Testing Agency (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नेशनल डेस्क: पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। National Testing Agency (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Common University Entrance Test CUET PG 2026 का आयोजन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा कुल 44 शिफ्ट्स में आयोजित होगी और देशभर की केंद्रीय, राज्य एवं अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य है।

कब जारी हो रहा है एडमिट कार्ड?

NTA परीक्षा तिथि से लगभग 3–4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करा रहा है। उदाहरण के तौर पर, 6 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2 मार्च से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट NTA CUET PG Portal पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2026: परीक्षा की अहम जानकारी

  • परीक्षा अवधि: 6 से 27 मार्च 2026
  • मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • कुल शिफ्ट्स: 44
  • प्रश्नों की संख्या: 75 (MCQ)
  • समय: 90 मिनट

मार्किंग स्कीम:

  • सही उत्तर: +4 अंक
  • गलत उत्तर: -1 अंक
  • अनुत्तरित: 0 अंक

विषय और भाषा विकल्प

  • कुल 157 विषयों में परीक्षा आयोजित होगी।
  • अधिकांश पेपर हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी) में होंगे।
  • M.Tech और उच्च विज्ञान विषय केवल अंग्रेजी में।
  • आचार्य कोर्स केवल संस्कृत में।

भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन जैसे विषय हिंदी-संस्कृत-अंग्रेजी में उपलब्ध। कुछ पेपर 41 भाषाओं तक में आयोजित किए जा रहे हैं।

कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन?

करीब 4,11,366 यूनिक उम्मीदवारों ने फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की है।

  • Admit Card Download Process: ऐसे करें डाउनलोड
  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • “CUET (PG) 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा – डाउनलोड करें।

सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, फोटो) सावधानी से जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिले तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान?

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य है।
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  • नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर उत्तर दें।
  • अंतिम समय तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!