दाऊद इब्राहीम की जमीन आखिर बिक ही गई! कई सालों बाद सफल हुई नीलामी

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 11:14 PM

dawood ibrahim property

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim की पैतृक संपत्तियों की नीलामी आखिरकार सफल रही।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim की पैतृक संपत्तियों की नीलामी आखिरकार सफल रही। लंबे समय से अटकी इस प्रक्रिया को 5 मार्च 2026 को पूरा किया गया, जिसमें चारों कृषि भूखंडों के लिए खरीदार मिल गए।

SAFEMA के तहत जब्त थी संपत्ति

इन जमीनों को केंद्र सरकार ने SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Forfeiture of Property Act) के तहत जब्त किया था। ये संपत्तियां दाऊद इब्राहीम की मां अमीना बी के नाम पर दर्ज थीं और रत्नागिरी के खेड़ तालुका स्थित मुम्बके गांव में स्थित हैं।

 पहली बार सभी प्लॉट्स पर लगी सफल बोली

इस नीलामी में चारों भूखंडों पर बोली लगाई गई और सभी प्लॉट्स बिक गए।  मुख्य प्लॉट (सर्वे नंबर 442, पार्ट 13-B) की बेस कीमत लगभग ₹9.41 लाख तय थी इस पर 10 लाख रुपये से अधिक की बोली लगाई गई। बाकी तीन प्लॉट्स भी अलग-अलग बोलीदाताओं ने खरीद लिए। बताया जा रहा है कि एक खरीदार मुंबई का निवासी है, हालांकि सभी खरीदारों की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

कई बार नाकाम रही थी नीलामी

इससे पहले 2017, 2020, 2024 और 2025 में इन संपत्तियों की नीलामी की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार खरीदार नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस बार पहली बार नीलामी सफल रही।

 अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया

सफल बोली लगाने वालों को अप्रैल 2026 तक पूरी राशि जमा करनी होगी। इसके बाद ही संपत्ति का स्वामित्व कानूनी रूप से उनके नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

अपराध से जुड़ी संपत्तियों पर सरकार की कार्रवाई

यह कदम केंद्र सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत संगठित अपराध और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जा रहा है, ताकि अवैध संपत्तियों पर नियंत्रण किया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!