PM मोदी को My Friend कहने वाली Giorgia Meloni आखिर हैं कौन? कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Italy की PM, जानें

Edited By Updated: 20 May, 2026 01:55 PM

giorgia meloni italy pm pm modi italy visit giorgia meloni net worth

Giorgia Meloni Net Worth: प्रधानमंत्री Narendra Modi इन दिनों अपनी पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया। इतना ही नहीं पीएम...

Giorgia Meloni Net Worth: प्रधानमंत्री Narendra Modi इन दिनों अपनी पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भी मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। इसी बीच दुनियाभर में लोग इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की निजी जिंदगी, राजनीतिक सफर और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

PunjabKesari

साधारण परिवार से इटली की प्रधानमंत्री बनने तक का सफर
जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 5 जनवरी 1977 को इटली की राजधानी Rome में हुआ था। उनका बचपन शहर के एक साधारण इलाके में बीता। लोकल टाइम के मुताबिक, जब वह बहुत छोटी थीं, तभी उनके पिता परिवार से अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही दोनों बेटियों की परवरिश की। कम उम्र में ही मेलोनी ने परिवार की जिम्मेदारियों को समझना शुरू कर दिया था। पढ़ाई के साथ उन्होंने छोटे-मोटे काम भी किए। बताया जाता है कि युवावस्था में उन्होंने नाइट क्लब में बार टेंडर के रूप में भी काम किया था।

PunjabKesari

15 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री
मेलोनी ने किशोरावस्था से ही राजनीति में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। महज 15 साल की उम्र में वह एक दक्षिणपंथी राजनीतिक संगठन से जुड़ गईं। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। साल 2006 में उन्होंने सांसद के रूप में संसद में कदम रखा। इसके कुछ समय बाद वह इटली की सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हुईं और युवा मामलों की जिम्मेदारी संभाली।

PunjabKesari

‘Brothers of Italy’ पार्टी से मिली बड़ी पहचान
साल 2012 में जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी Brothers of Italy बनाई। धीरे-धीरे उनकी पार्टी देश में मजबूत होती गई। 2014 से वह लगातार पार्टी की प्रमुख बनी हुई हैं। साल 2022 उनके राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ, जब वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इसके बाद उनकी पहचान यूरोप की मजबूत महिला नेताओं में होने लगी।

PunjabKesari

कितनी है Giorgia Meloni की Net Worth?
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री और लंबे समय से सांसद रहने के कारण उन्हें हर साल करीब 99 हजार यूरो की आय होती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 9 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत राजनीति और सरकारी पद हैं।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में
49 वर्षीय जॉर्जिया मेलोनी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने टीवी पत्रकार एंड्रिया जियाम्ब्रूनो के साथ लंबे समय तक रिश्ता रखा, लेकिन साल 2023 में दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी शो के कुछ विवादित वीडियो सामने आने के बाद मेलोनी ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश वह खुद कर रही हैं। दुनिया के बड़े नेताओं में गिनी जाने वाली जॉर्जिया मेलोनी अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!