दिल्ली: झुग्गी में लगी भीषण आग ने छीनीं खुशियां, मासूम बच्चे समेत पूरा परिवार खत्म

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 09:11 AM

delhi a couple and their two year old child died in a slum fire

दिल्ली के बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार आग लगने की...

नेशनल डेस्क। दिल्ली के बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजकर 25 मिनट पर मिली जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखी गईं। 

दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से तीन जले हुए शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घटना के कारणों व परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!