दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन, शहर में कुल केंद्रों की संख्या हुई 415

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 02:05 PM

delhi cm rekha gupta inaugurated 45 ayushman arogya mandirs

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को  शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस की के साथ अब इन केंद्रों की कुल संख्या शहर में 415 हो गई है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को  शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस की के साथ अब इन केंद्रों की कुल संख्या शहर में 415 हो गई है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि, "हमारा संकल्प है कि दिल्ली के हर निवासी को उनके घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।" उन्होंने बताया कि अब इन स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। उन्होंने कहा कि 1,100 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

<

>

उन्होंने आगे बताया कि ये स्वास्थ्य केंद्र आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाएँ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण और ज़रूरी दवाएँ उपलब्ध कराते हैं, साथ ही यहाँ 80 तरह की मुफ़्त जाँच की सुविधा भी मौजूद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!