CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में शुरु की 'अर्पण' पहल, अब 10 मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़े दान कर सकेंगे दिल्लीवाले

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 05:17 PM

cm rekha gupta launches  arpan  initiative in delhi

दिल्ली के नागरिकों के लिए अब अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को ठिकाने लगाना बेहद आसान होने जा रहा है। दिल्ली सरकार और  Delhi Metro Rail Corporation(DMRC) ने मिलकर एक नई पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत की है। इसे 'अर्पण' संग्रह केंद्र (Arpan Collection...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के नागरिकों के लिए अब अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को ठिकाने लगाना बेहद आसान होने जा रहा है। दिल्ली सरकार और  Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने मिलकर एक नई पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत की है। इसे 'अर्पण' संग्रह केंद्र (Arpan Collection Centers) नाम दिया गया है। इसके तहत अब दिल्लीवाले अपने पुराने कपड़े कचरे में न फेंक कर इन्हें मेट्रो स्टेशनों पर बने स्पेशल बूथ पर डोनेट कर सकेंगे।  इस योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में DMRC, DMRC लेडीज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, राज्य शहरी आजीविका मिशन, क्लोथ्स बॉक्स फाउंडेशन और 'रेस्पन' संस्था के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुपयोगी कपड़ों को कूड़े के पहाड़ों में जाने से रोकना है। दूसरा कपड़ा उद्योग से पैदा होने वाले कूड़े कम करना और तीसरा रीसाइक्विलिंग और पुनचर्क्रण के जरिए अपने पर्यावरण को सस्टेनेबल बनाना है।

इकट्ठा किए गए कपड़ों का क्या होगा?

दान में मिले कपड़ों को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इन दान किए हुए कपड़ों से Self Help Groups की महिलाएं सुंदर बैग, थैले और अन्य सजावटी सामान तैयार बनाएंगी, जिससे हुए रोजगार मिलेगा। वहीं जो कपड़े पहनने लायक नहीं होंगे उन्हें रीसाइकल करते नया कच्चा माल और अन्य औद्योगिक सामान बनाया जाएगा।

इन 10 मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे 'अर्पण' सेंटर

आपको बता दें कि इन सेंटर्स पर दिल्लीवाले सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कपड़े जमा कर सकेंगे। दिल्ली में निम्नलिखित 10 चुनिंदा स्टेशनों पर यह संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे

शाहदरा 

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल

मालवीय नगर

हौज खास 

द्वारका 

मोहन एस्टेट

लाजपत नगर 

मयूर विहार फेज-1 

पंजाबी बाग वेस्ट 

शालीमार बाग 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!