Edited By Radhika,Updated: 10 Jul, 2026 02:26 PM

AAP से अलग हुए गुट, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के 16 पार्षदों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में BJP का दामन थाम लिया। BJP में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के पार्षदों का स्वागत करते...
नेशनल डेस्क: AAP से अलग हुए गुट, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के 16 पार्षदों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में BJP का दामन थाम लिया। BJP में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के पार्षदों का स्वागत करते हुए गुप्ता ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फ़ैसला लिया है। गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह एक अच्छा संकेत है, जिससे उनके वार्डों में विकास की रफ़्तार बढ़ेगी।"
उन्होंने कहा, "शहर का विकास BJP सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। IVP पार्षदों के शामिल होने से दिल्ली नगर निगम में BJP और मज़बूत होगी और उनके नगर निगम वार्डों में नागरिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।"
मल्होत्रा ने बताया कि IVP का गठन लगभग डेढ़ साल पहले मुकेश गोयल और हेमचंद गोयल के नेतृत्व में पार्षदों ने किया था, जिन्होंने दिल्ली में AAP मेयर के कार्यकाल में "विकास की कमी" देखी थी। मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद IVP पार्षदों ने BJP की सदस्यता भी ले ली।