दिल्ली के बाजार में लगी आग, 'देरी से कार्रवाई के कारण नाराज लोगों ने दमकल गाड़ियों पर किया पथराव

Edited By Updated: 23 May, 2026 09:42 AM

delhi market fire angry locals pelt stones over delayed response

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगी...

नेशनल डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई में कथित देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया। आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस के अनुसार, उसे शुक्रवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

<

>

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग न्यू सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर बाजार में लगी और अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग इलाके में तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सहायता मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!