छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म, 55 वर्षीय आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 11:27 PM

disabled girl raped in chhattisgarh 55 year old accused arrested by police

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति बालिका के घर के करीब में रहता है। इस महीने की 27 तारीख को जब बालिका के माता-पिता बाहर गए थे तब आरोपी बालिका के घर पहुंचा और बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 

अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका के माता-पिता घर पहुंचे तब बालिका ने इशारों में घटना की जानकारी उन्हें दी। तब बालिका के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!