Liver Damage: आंखों में सूजन को न करें नजरअंदाज! लिवर खराब होने का हो सकता है बड़ा संकेत, समय रहते डॉक्टर्स से कराये इलाज

Edited By Updated: 02 Jan, 2026 03:01 PM

don t ignore swelling in the eyes it could be a major sign of liver damage

लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंगों में से एक है, जिसे शरीर का इंजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह खून को साफ रखने, पाचन में मदद करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। जब लिवर सही ढंग से काम नहीं करता, तो उसका असर सीधे शरीर पर दिखने लगता है।

नेशनल डेस्क: लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंगों में से एक है, जिसे शरीर का इंजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह खून को साफ रखने, पाचन में मदद करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। जब लिवर सही ढंग से काम नहीं करता, तो उसका असर सीधे शरीर पर दिखने लगता है। खास बात यह है कि लिवर की खराबी के शुरुआती संकेत अक्सर आंखों में नजर आते हैं। अगर इन बदलावों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो गंभीर लिवर डैमेज से बचा जा सकता है, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।

पीलिया से बदलने लगता है आंखों का रंग
लिवर खराब होने का सबसे आम और स्पष्ट संकेत आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में बिलीरुबिन नाम का पीला पिगमेंट बढ़ने लगता है। सामान्य स्थिति में लिवर इसे बाहर निकाल देता है, लेकिन लिवर की बीमारी में ऐसा नहीं हो पाता। नतीजतन आंखों और त्वचा पर पीलापन दिखाई देने लगता है, जिसे पीलिया कहा जाता है। यह इस बात का साफ संकेत है कि लिवर गंभीर दबाव में है।

सूजन और काले घेरे भी हो सकते हैं चेतावनी
लिवर की कार्यक्षमता घटने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसका असर सबसे पहले आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर दिखाई देता है। आंखों के नीचे सूजन और गहरे काले घेरे बनना सिर्फ थकान का नहीं, बल्कि लिवर से जुड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है।

लालिमा और जलन को न करें नजरअंदाज
जब लिवर शरीर से विषैले तत्वों को बाहर नहीं निकाल पाता, तो ये टॉक्सिन्स खून के जरिए आंखों तक पहुंच सकते हैं। इसकी वजह से आंखों में लगातार लालिमा, जलन और चुभन महसूस हो सकती है। अगर यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

पलकों पर पीले उभार भी दे सकते हैं इशारा
कुछ लोगों की पलकों या आंखों के आसपास पीले रंग के छोटे उभार दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें जैथेलास्मा कहा जाता है। यह अक्सर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा होता है और कई मामलों में लिवर की बीमारी की ओर भी इशारा करता है।

धुंधली नजर भी हो सकती है लिवर की वजह
लिवर की खराबी से शरीर में जरूरी विटामिन जैसे A, D, E और K का अवशोषण प्रभावित होता है। इसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ सकता है। नजर का धुंधला होना या रात में देखने में दिक्कत होना भी लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!