शेर के पिंजरे में कूदा नशेड़ी...हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी, सामने आया चौंकाने वाला Video

Edited By Updated: 10 Sep, 2024 07:11 AM

drunken man lion cage lion attack the man  cage

सोशल मीडिया पर आए दिन कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शराबी शख्स शेर के पिंजड़े में घुस जाता है और शेर के सामने आंखें दिखाने लगता है। वीडियो में शख्स को शेर...

नेशनल डेस्क:   सोशल मीडिया पर आए दिन कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शराबी शख्स शेर के पिंजड़े में घुस जाता है और शेर के सामने आंखें दिखाने लगता है। वीडियो में शख्स को शेर के सामने खड़ा देखा जा सकता है, जबकि शेर उसे हैरानी से घूर रहा है। शेर ने शख्स पर हमला तो नहीं किया, लेकिन इस दृश्य ने पिंजड़े के बाहर खड़े लोगों के बीच डर और चीख-पुकार मचा दी। लोग उसे बचाने और शेर को डराने की कोशिश कर रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कभी शेर के सामने बैठता है, कभी उठकर खड़ा होता है, तो कभी टहलने लगता है। इस भयावह स्थिति में वह समझ नहीं पाता कि उसे क्या करना चाहिए। वहीं, बाहर खड़े लोग जोर-जोर से आवाज लगाकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह घटना दिल्ली के चिड़ियाघर की है। यह वीडियो पुराना है, जो अब एक बार फिर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे Instagram पर एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कमेंट्स में लोग जानना चाहते हैं कि उस शख्स का क्या हुआ, क्या वह बच गया या शेर ने उसे मार दिया। जानकारी के अनुसार, शेर के पिंजड़े में घुसे इस शख्स को बचा लिया गया था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक भी किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AANWEASH (@aanweash)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!