पिता से फोन पर कहा- 'बाय-बाय पापा' और फिर  उफनती चिनाब में कूद गई बेटी, अब तक नहीं मिली ला'श

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 07:09 AM

doda suicide incident chenab river jump prem nagar bridge doda sdrf doda pol

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां प्रेम नगर पुल से एक युवती ने चिनाब नदी के उफान में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से ठीक पहले युवती ने अपने पिता से फोन पर बात की और उनके आखिरी शब्द थे- "बाय-बाय पापा, यह मेरी ज़िंदगी है...

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां प्रेम नगर पुल से एक युवती ने चिनाब नदी के उफान में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से ठीक पहले युवती ने अपने पिता से फोन पर बात की और उनके आखिरी शब्द थे- "बाय-बाय पापा, यह मेरी ज़िंदगी है और मैंने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है।"
 
युवती की पहचान पायल देवी के तौर पर हुई है, जो कृष्ण लाल की बेटी थी। वह एक मेले में गई थी और गांव के ही एक परिचित व्यक्ति के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेले से लौटते समय पायल का दुपट्टा मोटरसाइकिल में फंस गया। बाइक चला रहे व्यक्ति ने दुपट्टा निकालने के लिए गाड़ी रोकी। इसके बाद पायल प्रेम नगर पुल के किनारे की ओर बढ़ी और वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह अपनी जान देने जा रही है। पुल पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने और ऐसा कदम न उठाने का अनुरोध किया। बाइक सवार ने उसके पिता को भी फ़ोन किया और उन्हें घटना के बारे में बताया। उसके पिता ने फ़ोन पर उससे बात की और उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, पायल ने उनसे कहा कि यह उसकी ज़िंदगी है और उसने इसे खत्म करने का फ़ैसला कर लिया है।

पिता से कहे उसके आखिरी शब्द थे, "बाय-बाय पापा", जिसके बाद उसने चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुँचे। चिनाब नदी के तेज बहाव में युवती की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!