निर्वाचन आयोग के फैसले ने साबित कर दिया कि असली शिवसेना की कमान शिंदे के पास: फडणवीस

Edited By Updated: 17 Feb, 2023 10:15 PM

ec s decision proved that the real command of shiv sena lies with shinde

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के पक्ष में आए निर्वाचन आयोग के फैसले ने तय कर दिया है कि शिंदे “असली शिवसेना” का नेतृत्व करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले...

नागपुरः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के पक्ष में आए निर्वाचन आयोग के फैसले ने तय कर दिया है कि शिंदे “असली शिवसेना” का नेतृत्व करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और पार्टी का मूल चुनाव चिन्ह 'तीर-कमान' प्रदान किया। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से कहा, “अब यह साबित हो गया है कि एकनाथ शिंदे असली शिवसेना का नेतृत्व कर रहे हैं। फैसला जांच-परख कर दिया गया है। शिवसेना विचारधारा वाली पार्टी है। शिंदे विचारधारा को आगे ले जा रहे हैं...वह (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।” 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!