Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Jul, 2026 04:19 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से अंधविश्वास और हत्या की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के आठनेर थाना क्षेत्र में जादू-टोने के संदेह में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि बैतूल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे...
Betul Murder Case Witchcraft : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से अंधविश्वास और हत्या की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के आठनेर थाना क्षेत्र में जादू-टोने के संदेह में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि बैतूल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है और इस साजिश में शामिल एक ढोंगी तांत्रिक सहित तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आज बताया कि 30 जून को डायल-112 के माध्यम से ग्राम मांडवी स्थित नदी पुल के नीचे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम पांडुरन्ना निवासी बंसीलाल नागले के रूप में की। मृतक के पुत्र पंजाबराव नागले की रिपोटर् पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें: School Kidnapping: तड़ातड़ गोलियों से फिर दहला यह देश, स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 36 छात्र और 3 टीचर अगवा, 1 की मौत
उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के समीप स्थित कन्या विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच में विनोद नागले और उसके चचेरे भाई रवि नागले संदिग्ध रूप से घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बहन लंबे समय से बीमार थी। गांव के तांत्रिक रमेश उफर् जंगली ने उन्हें बताया था कि बंसीलाल नागले ने उनकी बहन पर जादू-टोना किया है। इसी संदेह के चलते दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से बंसीलाल की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: पति ने मारा थप्पड़, तो गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता पानी, जिसके बाद...
फिलहाल पुलिस ने मामले में तांत्रिक रमेश उर्फ जंगली को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जादू-टोना जैसी मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।