के. सिवन के नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स, ISRO ने किया खुलासा

Edited By vasudha,Updated: 09 Sep, 2019 05:48 PM

fake accounts running on social media in the name of sivan

भारत के महत्‍वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 2 के चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने से पहले ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से संपर्क टूटने की खबर सुनते ही देश भर में मायूसी छा गई...

नेशनल डेस्क: भारत के महत्‍वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 2 के चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने से पहले ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से संपर्क टूटने की खबर सुनते ही देश भर में मायूसी छा गई। जहां एक ओर इसरो अध्‍यक्ष के. सिवन का लोगों ने हौसला बढ़ाया तो वहीं उन्हे लेकर कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई फेक अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसरो ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि के. सिवन ट्विटर पर नहीं हैं और उनके नाम से चल रहे अकाउंट फर्जी हैं। इसरो ने यह कहा कि यह नोट किया गया है कि कैलाशवादिवू सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो चीफ के सिवन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे सभी खातों की सारी जानकारी प्रामाणिक नहीं है। 

PunjabKesari

दरअसल 7 सितंबर को के सिवन के नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया, 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। अकाउंट के कवर फोटो के तौर पर पृथ्वी की एक आम तस्वीर लगाई गई है। इसी अकाउंट से पीएम मोदी द्वारा गले लगाने वाली तस्वीर भी शेयर की गई जो काफी वायरल हुई। इस तरह के कई फर्जी अकाउंट ISRO चीफ के नाम से बनाए जा रहे हैं और लोगों को गलत सूचना दी जा रही है। 

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!