Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Apr, 2026 02:54 PM

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। दिग्गज कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल को निधन हो गया। वह महज 50 वर्ष के थे। राज शर्मा के अचानक चले जाने से न केवल उनके प्रशंसक सदमे में हैं बल्कि कॉमेडी जगत के उनके साथी कलाकार भी गहरे...
Famous Comedian Death : स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। दिग्गज कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल को निधन हो गया। वह महज 50 वर्ष के थे। राज शर्मा के अचानक चले जाने से न केवल उनके प्रशंसक सदमे में हैं बल्कि कॉमेडी जगत के उनके साथी कलाकार भी गहरे दुख में हैं।
वहीं वीर दास ने राज शर्मा को अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने शुरुआती दिनों में उनकी मदद की थी। वीर दास ने लिखा- राज शर्मा ने ही वीर दास को अमेरिका के मशहूर 'लाफ फैक्ट्री' (Laugh Factory) में पहला स्टेज ब्रेक दिलाया था। उन्होंने वीर दास को यकीन दिलाया कि उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने की काबिलियत है। वीर दास के मुताबिक राज शर्मा का स्टेज पर दर्शकों के साथ जुड़ने का तरीका इतना लाजवाब था कि आज भी कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: झारखंड: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार SUV, शादी में जा रहे परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत, मची चीख-पुकार
वीर दास ने बताया कि राज हमेशा दूसरों की सफलता से खुश होने वाले इंसान थे। उन्होंने राज के प्रति अपना आभार जताते हुए उन्हें अपने 'वीर्डऐस पजामा फेस्टिवल' और 'जेस्टिनेशन अननोन' जैसे बड़े शोज का हिस्सा बनाया था। वीर ने कहा, राज हमेशा उस इंसान के लिए खुश होते थे जो धमाकेदार परफॉर्म करे। वह एक बड़े दिल वाले इंसान और सच्चे दोस्त थे।
यह भी पढ़ें: Goodbye Raghu Rai: नहीं रहे दुनिया के दिग्गज फोटो Journalist रघु राय, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हालांकि राज शर्मा की मौत की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट्स और तस्वीरें साझा करते रहते थे।
कॉमेडी जगत को बड़ा कॉमिक कॉम्प्लिमेंट
वीर दास ने राज को विदा करते हुए एक बड़ा सम्मान दिया। उन्होंने लिखा, एक कॉमेडियन के तौर पर मैं तुम्हें सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट देता हूं- तुम्हें (स्टेज पर) फॉलो करना लगभग नामुमकिन था। रेस्ट इन पीस राज शर्मा।