पहलगाम हमले की बरसी पर पूरी दुनिया भारत के साथ, इजराइल बोला-“Terror has no borders”

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 11:31 AM

terror has no borders  says israeli envoy on first anniversary of pahalgam

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर दुनिया ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई। इजराइली राजदूत रेवेन अजार ने कहा “आतंक की कोई सीमा नहीं।” भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ से जवाब दिया। कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दोहराया।

International Desk:पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूरी दुनिया ने भारत के साथ खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। भारत में इजराइल के राजदूत Reuven Azar ने इस मौके पर भावुक संदेश देते हुए कहा “आतंक की कोई सीमा नहीं होती।” उन्होंने 26 निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया और कहा कि इजराइल इस दुख की घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

अजार ने 7 October attacks का जिक्र करते हुए कहा कि इजराइल इस दर्द को अच्छी तरह समझता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और इजराइल दोनों आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमला 22 अप्रैल 2025 को Pahalgam में हुआ था, जब आतंकियों ने एक गांव में घुसकर 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया जिसने इस घटना को और भी भयावह बना दिया।

 

अर्जेंटीना के राजदूत Mariano Caucino ने कहा कि पीड़ितों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनका देश हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है। दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ Kyunghoon Kim ने भारत-दक्षिण कोरिया साझेदारी के तहत आतंकियों को सजा दिलाने और उनके ठिकानों को खत्म करने पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त Philip Green ने भी भारत के साथ खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!