हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, किसानों और होटल व्यवसायियों के चेहरे पर दिखी खुशी

Edited By Updated: 23 Nov, 2024 11:44 PM

first snowfall of the season in himachal

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। कुल्लू जिले के सोलंग, मारी, गुलाबा और रोहतांग तथा लाहौल-स्पीति के कोकसर और सिस्सू में बर्फबारी से किसानों और होटल व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी...

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। कुल्लू जिले के सोलंग, मारी, गुलाबा और रोहतांग तथा लाहौल-स्पीति के कोकसर और सिस्सू में बर्फबारी से किसानों और होटल व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी दिखी क्योंकि सूखे के कारण सर्दियों की फसलें और पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। 

लाहौल-स्पीति पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बर्फ में वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। 

पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों में ऊनी कपड़े, भोजन, पानी और प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक वस्तुएं रखें और आपातकालीन नंबर भी अपने पास रखें। ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के बाद मनाली में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे पहले के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!