Karwa Chauth Aaj Chand Kab Nikalega: चक्रवात का असर चांद पर, बादल छाएंगे तो देखने में आज हो सकती है दिक्कत, बूंदाबांदी के भी हैं आसार

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 08:26 AM

karwa chauth aaj chand kab nikalega

राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप से यह जानकारी मिली कि हवा का स्तर एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप से यह जानकारी मिली कि हवा का स्तर एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 

PunjabKesari Karwa Chauth Aaj Chand Kab Nikalega

मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

PunjabKesari Karwa Chauth Aaj Chand Kab Nikalega

पालम में सबसे ज्यादा 3.0 डिग्री तापमान सामान्य से कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। पालम में ही अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री कम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहेंगे और करवाचौथ की शाम चांद देखने में समस्या हो सकती है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 29 व 30 अक्तूबर को तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और उसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Karwa Chauth Aaj Chand Kab Nikalega

करवाचौथ पर चांद निकलने का संभावित समय

नोएडा   रात 8:16 बजे
गुरुग्राम   रात 8:18 बजे
चंडीगढ़   रात 8:12 बजे 
लखनऊ  रात 8:06 बजे
जयपुर रात 8:28 बजे
कोलकाता   रात 7:47 बजे 
पटना  रात 7:52 बजे
भोपाल   रात 8:31 बजे
इंदौर  रात 8:39 बजे 
अहमदाबाद रात 8.52 बजे
मुंबई  रात 9:00 बजे 
पुणे रात 8:58 बजे
हैदराबाद  रात 8:41 बजे
बेंगलुरु रात 8:55 बजे
चेन्नई  रात 8:44 बजे
नागपुर रात 8:29 बजे
रायपुर  रात 8:18 बजे
कानपुर रात 8:05 बजे
जम्मू    रात 8:14 बजे
अमृतसर रात 8:13 बजे
प्रयागराज  रात 8:06 बजे
गया  रात 7:55 बजे
हरिद्वार   रात 8:09 बजे
वडोदरा   रात 8:51 बजे
राजकोट  रात 9:01 बजे
कन्याकुमारी    रात 9:07 बजे 
पंजाब रात 8.10 बजे

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!