Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Oct, 2026 07:06 AM

मेष- आज आपके टैलेंट की परीक्षा होगी, नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। विदेश से
मेष- आज आपके टैलेंट की परीक्षा होगी, नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। विदेश से किसी रिश्तेदार का आना होगा।
उपाय- अपशब्द न बोलें।
वृष- आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी डील फाइनल करते समय सूझबूझ से काम लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- दिन में न सोएं।
मिथुन- आज उलझे हुए काम को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- सच बोलें।
कर्क- माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।
उपाय- नकारात्मक न सोचें।
सिंह- युवा अपनी जीवनशैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- सूर्यास्त के बाद सतर्क रहें।
कन्या- व्यवहार में मधुरता रखें। छात्रों की अपनी दोस्तों के साथ किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। सिर दर्द रह सकता है।
उपाय- घर को गंदा न रखें।
तुला- आय के साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए खूब मेहनत करेंगे।
उपाय- धर्म विरुद्ध आचरण न करें।
वृश्चिक- निवेश से लाभ होगा। वर्क प्लेस पर प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। संतान से किए हुए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय- तामसिक भोजन न करें।
धनु- आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। कार्य के दबाव के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
उपाय- नकारात्मक न सोचें।
मकर- किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथी के साथ कुछ तनातनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- किसी की बुराई न करें।
कुंभ- किसी को दिया पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।
मीन- आज कुछ भी करने से पहले आंख और कान खोलकर रखें नहीं तो काम खराब हो सकता है। काम को आगे ले जाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे।
उपाय- झूठ न बोलें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ