देश में बनाए जाएंगे पांच ‘नेशनल आइडियल वेद’ स्कूल, सरकार ने लोकसभा में दी बड़ी जानकारी

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 04:14 PM

five  national ideal veda  schools will be built in the country

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। लोकसभा में सी पी जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी

नेशनल डेस्कः सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। लोकसभा में सी पी जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी। जोशी ने पूछा था कि क्या सरकार का विचार वेदों की शिक्षा के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का है।

इस पर, शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘ जी, हां। सरकार ने उज्जैन स्थित महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या परिसर में संचालित राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय की तर्ज पर देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।'' उन्होंने बताया कि इन पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालयों को पुरी (ओडिशा), द्वारका (गुजरात), श्रृंगेरी (कर्नाटक), बद्रीनाथ (उत्तराखंड) और गुवाहाटी (असम) में स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!