Flight Travel Tips: एयर होस्टेस का खुलासा, प्लेन की ये जगह होती है सबसे गंदी, इस्तेमाल से पहले रहें सावधान

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 12:37 PM

flight travel tips air travel hygiene seat back pocket tray table

Flight Travel Tips: अगर आप फ्लाइट में बैठते ही सीट के सामने बनी छोटी पॉकेट में अपना मोबाइल फोन, पासपोर्ट, किताब या पानी की बोतल रख देते हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले सावधानी बरतें। दरअसल, कई फ्लाइट अटेंडेंट्स के अनुसार, विमान की Seat Back Pocket...

Flight Travel Tips: अगर आप फ्लाइट में बैठते ही सीट के सामने बनी छोटी पॉकेट में अपना मोबाइल फोन, पासपोर्ट, किताब या पानी की बोतल रख देते हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले सावधानी बरतें। दरअसल, कई फ्लाइट अटेंडेंट्स के अनुसार, विमान की Seat Back Pocket उन जगहों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा हो सकती है।

Back Seat Pocket में क्यों हो सकती है ज्यादा गंदगी?
विमान की सीट पॉकेट का इस्तेमाल हर फ्लाइट में कई यात्री करते हैं। सफर के दौरान लोग इसमें टिश्यू पेपर, फूड पैकेट के रैपर, इस्तेमाल किए हुए नैपकिन, खाने के टुकड़े और दूसरी चीजें छोड़ जाते हैं। कई बार ऐसी वस्तुएं भी मिलती हैं जिन्हें सीधे हाथ से छूना स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं माना जाता।

यही कारण है कि कई केबिन क्रू मेंबर्स भी इस जगह पर अपना निजी सामान रखने से बचते हैं। खासकर मोबाइल, ईयरफोन, पासपोर्ट या ऐसी चीजें जिन्हें बाद में बार-बार हाथ और चेहरे के संपर्क में लाना पड़ता है, उन्हें सीट पॉकेट में रखने से बचना बेहतर है।

Tray Table भी हो सकती है कीटाणुओं से भरी
फ्लाइट की Tray Table भी इन्ही गंदी जगहों में गिनी जाती है जहां बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। यात्री इसी टेबल पर खाना खाते हैं, लैपटॉप रखते हैं और कई बार बच्चों को भी खाना खिलाते हैं। हालांकि एयरलाइंस हर उड़ान के बाद सफाई करती हैं, लेकिन कम समय में विमान को दोबारा तैयार करने के कारण हर सतह की गहराई से सफाई हमेशा संभव नहीं हो पाती।

पानी पीने में भी रखें सावधानी
कुछ एयर होस्टेस का कहना है कि लंबी उड़ानों और लगातार इस्तेमाल के दौरान पानी के गिलासों की सफाई एक चुनौती हो सकती है। इसलिए यात्री अपनी निजी पानी की बोतल साथ रखें तो ही बेहतर होगा या एयरलाइन की सीलबंद बोतल का इस्तेमाल करें।

Flight में Hygiene बनाए रखने के आसान तरीके
-खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
-फ्लाइट में बैठने के बाद Tray Table और Armrest को Sanitizing Wipe से साफ कर लें।
-Seat Back Pocket में मोबाइल, खाने की चीजें या निजी सामान रखने से बचें।
-Hand Sanitizer और Wet Wipes अपने साथ रखें।
-टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ साफ करना न भूलें।
-संभव हो तो अपनी पानी की बोतल साथ रखें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!