जापान-भारत और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे फ्रांस के हेलीकाप्टर, हिंद महासागर में दिखाएंगे दम

Edited By Updated: 03 Feb, 2023 04:11 PM

french helicopters will be involved in military exercises with japan india

फ्रांस के हेलीकाप्टर डिक्समूड भारतीय महासागर में बंगाल की खाड़ी में जापान के समुद्री आत्मरक्षा बलों और ऑस्ट्रेलिया, भारतीय एवं अमरीका नौसेना के पोतों के साथ अभ्यास में भाग लेंगे।

इंटरनेशनल डेस्क: फ्रांस के हेलीकाप्टर डिक्समूड भारतीय महासागर में बंगाल की खाड़ी में जापान के समुद्री आत्मरक्षा बलों और ऑस्ट्रेलिया, भारतीय एवं अमरीका नौसेना के पोतों के साथ अभ्यास में भाग लेंगे। मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार डिक्समूड हेलीकाप्टर 8 फरवरी को फ्रांस से रवाना होंगे और अगले 150 दिनों तक उनके विभिन्न सैन्य अभ्यासों में भाग लेने की उम्मीद है।

 

अप्रैल में जहाज हिन्द महासागर में जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के बलों के साथ अभ्यास में शामिल होगा। जहाज के कप्तान इमैनुएल मोकार्ड ने ब्रॉडकास्टर के हवाले से कहा कि इस साल हमारा मिशन सभी महासागरों और विशेष रूप से हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत को पार करेगा, जो कई मायनों में सामरिक आकर्षण का केंद्र हैं। मोकार्ड ने कहा कि फ्रांस का जहाज किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है और सहयोगियों विशेष रूप से जापान के साथ सहयोग कुशल और प्रभावी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!